पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन में हुआ हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन



पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी भाषा के उन्नयन हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें  हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार मीना द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुस्तकों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और अधिक से अधिक पठन-पाठन की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यालय के पुस्तकालय में बहु उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता पर खुशी जाहिर की।
प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह चौहान व अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हिंदी भाषा एवं साहित्य के संवर्धन में पुस्तकों की भूमिका पर जोर दिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विविध हिंदी साहित्यिक कृतियों का अवलोकन किया।