उज्जैन | 21 जुलाई 2026
आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, भोपाल के माननीय सहायक आयुक्त श्री विजय वीर सिंह ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विद्यालय आगमन पर प्राचार्य श्री मुकेश कुमार मीना ने मुख्य द्वार पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए माननीय सहायक आयुक्त महोदय का हरित पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक (पीजीटी गणित) श्री राजेश शर्मा एवं पुस्तकालय अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
स्वागत उपरांत सहायक आयुक्त महोदय ने विद्यालय का भ्रमण प्रारंभ किया। सर्वप्रथम उन्होंने विद्यालय के पीएम श्री पुस्तकालय का अवलोकन किया। पुस्तकालय अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह चौहान ने उन्हें पीएम श्री योजना के अंतर्गत पुस्तकालय में किए गए प्रमुख नवाचारों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें वातानुकूलित (Air Conditioned) पुस्तकालय, नवीन एवं आरामदायक फर्नीचर, करियर मार्गदर्शन कॉर्नर, प्रेरणादायी उद्धरण (Motivational Quotes), उच्च गति इंटरनेट सुविधा से युक्त नवीन डेस्कटॉप, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-ग्रंथालय (EGranthalaya 4.0) सॉफ्टवेयर, नवीन पत्र-पत्रिकाएँ एवं समाचार-पत्रों सहित अन्य शैक्षणिक संसाधनों की जानकारी सम्मिलित थी।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आत्मविश्वासपूर्वक पुस्तकालय की विभिन्न गतिविधियों एवं सुविधाओं का प्रस्तुतीकरण किया।
- नित्या चंदेरिया (कक्षा IX-C) ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत पुस्तकालय में हुए सकारात्मक परिवर्तनों, आधुनिक सुविधाओं एवं विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
- सर्वज्ञ छाजेड़ (कक्षा IX-A) एवं आभांश कटियार (कक्षा IX-C) ने डिजिटल लाइब्रेरी तथा विद्यालय के लाइब्रेरी ब्लॉग के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध ऑनलाइन अध्ययन संसाधनों एवं गतिविधियों से अवगत कराया।
- रुद्रांशी कनेसरिया (कक्षा IX-C) ने पठन संवर्धन सप्ताह (Reading Promotion Week) के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं उनके शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला।
- हेरंब शर्मा ने पुस्तकालय में उपयोग किए जा रहे EGranthalaya 4.0 (EG-4) पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर तथा उसके माध्यम से पुस्तक निर्गमन, वापसी एवं ऑनलाइन पुस्तक खोज जैसी सुविधाओं का परिचय कराया।
विद्यार्थियों की स्पष्ट अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं पुस्तकालय के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता से सहायक आयुक्त महोदय अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने पीएम श्री पुस्तकालय की आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित व्यवस्था, डिजिटल पहल तथा विद्यार्थी-केंद्रित नवाचारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुस्तकालय को और अधिक समृद्ध एवं उपयोगी बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए।
पुस्तकालय निरीक्षण के उपरांत सहायक आयुक्त महोदय ने विद्यालय के स्टाफ रूम, विभिन्न विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, कक्षाओं तथा अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों से भी संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी अध्ययन प्रगति, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, करियर लक्ष्यों एवं विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में चर्चा की तथा उन्हें नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
संपूर्ण निरीक्षण सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक वातावरण में सम्पन्न हुआ। माननीय सहायक आयुक्त श्री विजय वीर सिंह के मार्गदर्शन एवं सुझाव विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण तथा विशेष रूप से पीएम श्री पुस्तकालय के सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
— श्री कृष्ण पाल सिंह चौहान
पुस्तकालय अध्यक्ष
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन


