ग्रीन ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन में प्रार्थना सभा के दौरान ग्रीन ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश मीना ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजेश कुमार उपाध्याय, पीजीटी (जीव विज्ञान) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धि पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


